साइबर ठगी के 52,251 रुपये पुलिस ने कराए वापस, उभांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मिली राहत!

बेल्थरा रोड (बलिया)। साइबर ठगी की शिकार हुई बेल्थरा रोड निवासी शिव कुमारी सिंह को उभांव पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की तत्परता और साइबर टीम की प्रभावी कार्रवाई से ठगी गई पूरी धनराशि 52,251 रुपये पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-6 शास्त्री नगर, बेल्थरा रोड निवासी शिव कुमारी सिंह के एचडीएफसी बैंक खाते से 4 जुलाई 2025 को धोखाधड़ी कर 52,251 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना उभांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप 13 नवंबर 2026 को ठगी की पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर शिव कुमारी सिंह ने बलिया पुलिस और थाना उभांव की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज यादव मय पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
