तेंदुआ गांव के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र का निवासी था मृतक, उभांव पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में काली माता मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के अनुसार, 14 अक्टूबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली। पुलिस टीम चौकी प्रभारी नीरज यादव के साथ रेलवे पोल संख्या 34/10 के पास पहुंची, जहां युवक का शव मिला।

पुलिस ने मृतक की पहचान अभय विश्वकर्मा पुत्र सुबेदार विश्वकर्मा, निवासी ग्राम अराजीफुलाई, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजन बबलू विश्वकर्मा को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *