बिल्थरा रोड में अर्जुन राजभर का जोरदार स्वागत, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
बिल्थरा रोड (बलिया)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राजभर के बिल्थरा रोड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद अमित जायसवाल के आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। भाजपा जिंदाबाद तथा मोदी-योगी के नारों से माहौल गूंज उठा।


अर्जुन राजभर ने पार्टी हाईकमान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें इतने बड़े पद की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देने का कार्य कर रही है। वह पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
आयोजक अमित जायसवाल ने कहा कि अर्जुन राजभर का अपने आवास पर स्वागत करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अर्जुन राजभर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ नगर में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सभासद राम मनोहर गांधी, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र गोंड़, सतीश राव अंजय, मनीष सिंह मोनू, अच्छे लाल गुप्ता, मो. ताबिश, डिंपल सिंह, चंद्रभूषण उर्फ पिक्की वर्मा, रतन मणि शर्मा, मो. कादिर, दिनेश यादव, रौनक गुप्ता, चंदन खरवार, संजीव सिंह, शिव कुमार जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, सुनील चौरसिया और अश्विनी गांधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
