जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, बिल्थरा रोड में 1050 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू

एसडीएम शरद चौधरी ने दी जानकारी, न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिल्थरा रोड (बलिया)। भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए बेल्थरा रोड में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों (एन्यूमरेटर) एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 1050 कार्मिकों को प्रशिक्षित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आंकड़ों का संकलन, घरों एवं परिवारों से संबंधित विवरण दर्ज करने तथा प्रगणकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारियों को समझने पर जोर दिया जाएगा।

जनगणना देश की सामाजिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की योजना बनाने में उपयोगी होते हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित कार्मिकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा जनगणना कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराने के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *