बेल्थरा रोड यूनाइटेड क्लब के युवाओं ने किया जागरूक मतदान सभी करे !

बलिया जनपद बिल्थरारोड के विधानसभा चुनाव में बिल्थरारोड को नंबर एक करने के लिए शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए कमर कस चुकी है। बजरंग मार्ग यूनाइटेड क्लब के सदस्यो ने बृहस्पतिवार को सुबह घर-घर घूम कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। मतदातओं को मतदान केंद्र पर पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। युवा होने का दायित्वबोध कराया जा रहा है। युवा हैं तो सब कुछ संभव है। यह बातें यूनाइटेड क्लब के तत्वाधान में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है अभियान चलाने वालों में मंटू मल्ल, सनी जायसवाल, संदीप जायसवाल, भोलू जायसवाल, जेरी,अजित,सोनू, गौरव जायसवाल,अभय जायसवाल
मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल मधुलाला ने कहा कि मतदान में रुचि न लेने वालों को घर पर रहने से क्या लाभ ? प्रत्याशी से संतुष्ट न हो तो घर बैठने की बजाय बूथ पर जाए और निर्वाचन आयोग ने आप के लिए नोटा का प्रावधान किया है उसका उपयोग करें। सुनील कुमार टिंकू ने उपस्थित वोटरों को बिना लालच, बिना बहकावे में आए हुए अनिवार्य रूप से मतदान कराने को कहा।
