आजादी के बाद पहली बार दलित बस्ती में बनी पक्की सड़क, ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

बिल्थरारोड। सीयर ब्लॉक क्षेत्र के चंदाडीह गांव स्थित दलित बस्ती में आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बुधवार को नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों की मौजूदगी में किया।

लोकार्पण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अपने साढ़े चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यों की प्रेरणा का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार इस बस्ती में किसी जनप्रतिनिधि की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से बदहाल रास्ते की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को सीसी रोड बनने से आवागमन में काफी राहत मिलेगी। सड़क निर्माण को लेकर बस्ती के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओंकार कुमार, अभिषेक सिंह, राजीव सिंह, आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *