बांसडीह तहसील में सहायक चकबंदी अधिकारी पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

बांसडीह, बलिया। बांसडीह तहसील में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी श्रीभगवान तिवारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना बांसडीह तहसील क्षेत्र के आसचौरा गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, खेत में गिरे शीशम के पेड़ की डाल पर वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सहायक चकबंदी अधिकारी पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लहूलुहान हालत में उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *