सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के डॉक्टर को फोन पर भद्दी भद्दी गाली देने का ऑडियो वायरल- बताया मंत्री!

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के एक चिकित्सक को सोमवार को फोन पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गाली देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाला वाला आदमी अपने को मंत्री श्याम रजक बता रहा है। इस घटना को लेकर सीएचसी के डॉक्टर अपने कार्य से विरत रहे। डॉक्टर द्वारा इस घटना की तहरीर उभांव थाने में दे दी गयी है। पीड़ित डॉक्टर साजिद द्वारा दिये गए तहरीर के अनुसार फरसाटार गांव निवासी अमरेश कनौजिया पुत्र शिवनाथ का तबियत खराब होने पर सीएचसी सीयर आया था। जिसका इलाज डॉ साजिद के द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच अपराहन 12 बजे डॉ साजिश के मोबाइल पर 9472059373 से मंत्री श्याम रजक बताते हुए फोन आया और कहने लगे कि हमारे मरीज का इलाज ठीक से करो , अगर कुछ भी होगा तो तुम जानना। मोबाइल पर ही भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। साथ ही गुड्डू कनौजिया और अन्य पांच लोग भी आकर धमकी देने लगे और कहने लगे कि हम मंत्री के आदमी है। रहना है तो हमारे अनुसार रहना होगा। अन्यथा परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना के बाद डॉक्टर साजिद डरे हुए है। आज के दिन अधीक्षक तनवीर आजम समेत सभी डॉक्टर कार्य बंद कर दिए। अधीक्षक डॉक्टर तनवीर आजम ने बताया कि डीएम ऑफिस, सीएमओ आफिस से भी इस संदर्भ में फोन आया था।इसकी सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता और चौकी इंचार्ज सीयर मदन लाल सीएचसी सीयर पहुँचकर करवाई करने का भरोसा दिया।पीड़ित डॉक्टर साजिश ने उभांव थाना में इस घटना की तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है। सूत्रों की माने तो सीएचसी के कुछ लोगो के राजनीति के कारण इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है।
अभय मिश्र/नीलेश दीपु

