बतौर ब्लाक प्रमुख 5 साल पूरे करने पर बोलें ब्लाक प्रमुख – सीयर ब्लाक को विकसित बनाने की रफ्तार रहेगी जारी

सीयर ब्लाक प्रमुख तथा जिला ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बतौर ब्लाक प्रमुख अपने 5 साल पूरे करने पर कहा कि आज से 5 वर्ष पहले जब मै सीयर ब्लाक का ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुआ था तो मन में सिर्फ सीयर ब्लाक को सबसे विकसित सबसे समृद्ध बनाने का संकल्प था , सीयर ब्लाक को विकास के हर एक मापदंड पर स्थापित करने की इच्छा शक्ति के साथ मैने लगातार काम किया।
मुझे इस बात की खुशी है कि बीते 5 सालों में सीयर ब्लाक में मैने पूर्ण स्वतंत्रता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में काम किया।
आदरणीय मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व वाली हमारी भारत सरकार तट उत्तर प्रदेश सरकार की सरकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर जन – जन को उन योजनाओं से लाभान्वित कराने की बात हो या आम जन मानस को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की , प्रत्येक कार्य हेतु मै प्रयासरत रहा।
अपने पांच साल के कार्यकाल में हुए मुख्य कार्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फरसाटार ग्राम पंचायत के बउल्डी में जलनिकासी हेतु हुए करीब 1400 मीटर लम्बा नाली निर्माण, सोनाडीह स्थित हमारी आराध्य देवी भगवती मां के मंदिर प्रांगण में सुंदरीकरण कार्य , क्षेत्र के विभिन्न इंटर कालेजों , महाविद्यालय , प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में क्षेत्र पंचायत के सौजन्य से कराए गए कार्य , सीयर ब्लाक के अन्तिम छोर पर स्थित नथना गांव में हुए मार्ग निर्माण , सीएचसी सीयर में हुए विकास कार्य इत्यादि उनके कार्यकाल के अहम काम रहे।
ब्लाक प्रमुख श्री सिंह के अनुसार पूरे क्षेत्र में 50 के लगभग हाईमास्ट लाइट , 50 के ही लगभग सोलर हाइमास्ट लाइट तथा अधिकांश ग्रामसभाओं में 350 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें सीयर ब्लाक को प्रकाशित करने के उद्देश्य से लगवाई गई।
इसके अतिरिक्त कई ऐसे स्थानों पर जहां पुलिया ना होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था , वहां भी क्षेत्र पंचायत के सौजन्य से पुलिया निर्माण करवाया गया ।
जिसमें मुख्य रूप हल्दीरामपुर स्थित मुक्ति धाम जाने हेतु पुलिया निर्माण, बनकरा ग्राम सभा में पुलिया निर्माण , तिरनई खिज़िरपुर में पुलिया निर्माण इत्यादि अन्य स्थानों पर भी आम जन के आवागमन हेतु पुलिया निर्माण का कार्य कराया गया।
जानकारी के मुताबिक सीयर ब्लाक में कई ऐसे कार्य हुए, जो आजादी के बाद आज तक नहीं हुए थे , लेकिन स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार ब्लाक प्रमुख श्री सिंह द्वारा सीयर ब्लाक के लगभग अधिकांश गांवों में क्षेत्र पंचायत के सौजन्य से विकास कार्य किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *