बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट लगाने की मांग तेज

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट लगाए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य टेंडर कुमार गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था कराने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण यात्रियों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है, लेकिन लिफ्ट की सुविधा न होने से महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और मरीजों को प्लेटफॉर्म बदलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
पत्र में कहा गया है कि बेल्थरारोड स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को आवागमन में आसानी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *