विश्व पर्यावरण दिवस पर खैरा मठ में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश!

बेल्थरा रोड। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में खैरा मठ, खैरा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य प्रशांत रंजन यादव, आदित्य नारायण, मनीष जायसवाल, राहुल कुमार तथा सुशील कुमार सहित खैरा मठ के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की।
पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *