बलिया : नगरा एक ही दिन में विद्युत विभाग के 2 संविदा कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ! मचा हड़कंप

नगरा। बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत दो लाइनमैन की अचानक मौत हो जाने से हर कोई हतप्रभ हैं। विभाग सहित क्षेत्र में मायूषी छायी हुई है। नगरा विद्युत उपकेन्द्र पर सोनाडी साइड पर कार्यरत सोनाडी गांव निवासी जयप्रकाश 40 पुत्र लेंढा राम दिन में 4 बजे साइड पर काम कर रहे थे अचानक तबियत खराब होने लगा तो घर आ गये तब तक एकाएक उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। सूचना पर अभी विभाग के कर्मचारी गण अभियंता सत्यम गौड़ के साथ उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर जानकारी ले ही रहे थे कि ताड़ी बड़ागांव के पूरैनी निवासी लाइन मैन 45 वर्षिय लोहा सिंह की भी मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। लोहा भी विजली बिभाग में संविदा पर कार्यरत थे।
