विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष भानुप्रकाश पाण्डेय का बिल्थरा रोड आगमन, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बिल्थरा रोड (बलिया)।
विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष भानुप्रकाश पाण्डेय बुधवार को संगठन विस्तार की दृष्टि से बिल्थरा रोड पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बिल्थरा रोड क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त व विस्तारित करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
भानुप्रकाश पाण्डेय ने अपने संबोधन में गौमाता की रक्षा, संवर्धन और सामाजिक चेतना पर जोर देते हुए कहा कि गाय केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का आधार है। उन्होंने गौवंश संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया और युवाओं से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य केवल संगठन खड़ा करना नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सेवा और सुरक्षा के सूत्र में बांधना है। बिल्थरा रोड जैसे क्षेत्रों में संगठन का विस्तार गौ-रक्षा अभियान को नई दिशा देगा।
इस अवसर पर आलोक गिरी, डिंपल सिंह, (जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद )शैलेंद्र सिंह, विक्की सिंह, शशि, पंकज  मद्धेशिया ,अश्वनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और गौ-रक्षा के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह में संगठन को लेकर उत्साह देखने को मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *