उग्रसेन कुमार व सौरभ कुशवाहा की सतर्कता से तुर्तीपार में विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू!
बिल्थरा रोड तुर्तीपार क्षेत्र में रविवार को विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। ठंड के मौसम में अचानक अजगर निकल आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वनदरोगा उग्रसेन कुमार व सौरभ कुशवाहा तत्काल मौके पर पहुंचे।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से पूरी सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया और सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वन विभाग की तत्पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद क्षेत्र में शांति बनी रही और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें।

