कोलकाता भगदड़ हादसे में मृतकों को बेल्थरारोड में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर जताया शोक

बेल्थरारोड (बलिया)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान 17 लोगों की मौत की खबर से पूरा देश शोकाकुल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद बेल्थरारोड में भी शोक की लहर देखने को मिली।
इसी क्रम में बेल्थरारोड स्थित चौधरी चरण सिंह तिराहा पर नवनिर्माण दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों ने कैंडल जलाकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उत्सव और आस्था के माहौल में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से समिति के सदस्यों ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई।
ॐ शांति। 🙏
