उभांव जाको राखे साइयां मार सके ना कोय: कार चलाते समय आँख झपकने से कार खाई में पलटी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर हल्दीरामपुर चट्टी के समीप रविवार की सुबह कार चालक जो एक आयुर्वेदिक चिकित्सक है। को झपकी आने से कार सड़क के किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। संयोग ही रहा कि कार चालक को कोई खरोच तक नही आई। आस पास के लोगो की मदद से कार को सीधा करके के कार चालक डॉक्टर को कार से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जौनपुर निवासी एक डॉक्टर जो नवानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयुर्वेद डॉक्टर के पद पर तैनात है। जो जौनपुर से भोर में अपनी कार चलाकर नवानगर ड्यूटी पर आ रहे थे। अभी हल्दीरामपुर चट्टी के समीप पहुँचे थे कि उनकी आँख झपक गयी और कार सड़क के किनारे पलटते हुए 10 फिट गहरे गड्ढे में चली गयी और चारो चक्के उसके ऊपर हो गये। कार को पलटते देख लोग दौड़ पड़े और कार को बड़ी मशक्कत के बाद सीधा करके डॉक्टर को बाहर निकाला। सयोग ही रहा डॉक्टर को कोई खरोच तक नही आयीं थी। इतनी भीषण एक्सीडेंट के बाद कोई खरोच न होने पर लोग आश्चर्यचकित थे।
