देवराज इन्टर कालेज पशुहारी के प्रधान लिपिक उमेश यादव के द्वितीय पुत्र का असामयिक निधन

बिल्थरारोड। देवराज इन्टर कालेज पशुहारी के प्रधान लिपिक उमेश यादव के द्वितीय पुत्र अजीत यादव 18 वर्ष का सोमवार के अपराहन बाद लगभग 4 बजे असामयिक निधन पर शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। इसकी खबर मिलते ही उनके घर विगह जमीन विगह पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। परिजनों के अनुसार अजीत को सिर्फ सर्दी -जुकाम हुआ था। अचानक तबियत खराब होने पर चार पहिया वाहन से गोरखपुर दवा के लिए लेकर जा रहे थे कि बीच रास्ते मे निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। अजीत अभी वह कक्षा 12 का छात्र था। विद्यालय के छात्र के निधन पर देवराज इन्टर कालेज के प्रिंसिपल अभयेश मिश्र के नेतृत्व में शोकसभा कर पठन पाठन बंद कर दिया गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि उसके पिता उमेश यादव ने दिया। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा नेता रामायण चौधरी, अमरजीत यादव, राजनाथ यादव, प्रमोद यादव, रणजीत यादव, रामकेश यादव, बब्बन यादव, संजय पाण्डेय, छोटे यादव, दुर्गेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
