शाहपुर अफगा में शार्टसर्किट से आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ी, 8 बकरियां समेत पांच हजार नगदी, आभूषण और घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख



बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा में मंगलवार के अपराहन लगभग 2 बजे हाईटेंशन तार के शार्टसर्किट से आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ी, 8 बकरियां समेत पांच हजार नगदी, आभूषण और घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर अफगा गांव में सुगन्ति देवी पत्नी मनिराज के घर से गुजर रहे 11 हजार बोल्टेज तार के शार्टसर्किट होने से रिहायशी झोपड़ी पर गिरी चिंगारी ने विकराल रूप लेते हुए देखते देखते दो झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किन्तु आग बुझने तक सुगन्ति देवी पत्नी मनिराज और गंगोत्री देवी पत्नी अजीत कुमार का झोपड़ी में बधी 8 बकरियां , 3 थान सोने के आभूषण, 5 हजार नगद और घर गृहस्थी का गेंहू, चावल तथा कपड़ा आदि जल कर राख हो गया। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि इसके लिए टीम गठित कर भेज दी गयी है। सरकार की जो भी सहायता होगी पीड़ित पीड़ित परिवार को लाभ दिलाया जायेगा।
