दाह संस्कार से लौट रहे परिजनो से भरा ट्रैक्टर पलटा कई घायल !

बिल्थरारोड (बलिया) उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार शमशान घाट पर गुरुवार की शाम सरयू किनारे से अंतिम संस्कार कर लौट रहे परिजनों से भरा ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गया। जिससे उस पर सवार नौ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इनमें अधिकांश को गंभीर चोटें आई है। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 30 लोग सवार बताएं जा रहे है। घायलों में जमुआव खामपुर निवासी 45 वर्षीय विजय प्रसाद, 45 वर्षीय ओमप्रकाश , 23 वर्षीय रोहित,18 वर्षीय मनीष कुमार,15 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 43 वर्षीय ओमप्रकाश,45 वर्षीय रविंद्र,70 वर्षीय हरेराम राम,45 वर्षीय प्रमोद कुमार शामिल है। सभी जमुआंव खामपुर गांव के निवासी है। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सीयर में भर्ती कराया गया।गंभीर स्थिति के चलते तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी जमुआंव गांव के खामपुर के निवासी है और इसी गांव निवासी शिवमुनी राम के पुत्र अरविंद राम विदेश में रहकर मजदूरी करते थे।शव गांव में पहुंचा और दाहसंस्कार सरयू तट तुर्तीपर में करने के बाद सभी वापस घर जा रहे थे।उसी दौरान घटना हो गया।
