नगर के हनुमान गढ़ी मन्दिर पर आयोजित भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

बिल्थरारोड। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर पर बिगत वर्षो की भांति होने वाले अखण्ड हरिकीर्तन के उपरांत भंडारे के क्रम में मंगलवार की शाम को हनुमान जी का भव्य पूजन अर्चन के बाद हवन के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगो ने पूड़ी, सब्जी व मिठाई का प्रसाद ग्रहण किया। और मनोकामना पूर्ण होने की कामना किया। भण्डारे में हनुमान गढ़ी मन्दिर के पुजारी नागेन्द्र पाण्डेय, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, प्रशांत जायसवाल, मन्टू , प्रवीण चौबे, अमित जायसवाल ,राम मनोहर गांधी,आलोक गुप्ता,बिनोद गुप्ता जितेंद्र सोनी,अनिल सोनी, सुमित वर्मा, अजय कुमार गुड्डू ,सुनील कुमार टिंकू,संजय मिन्टू, राकेश जायसवाल, कृष्णा मद्धेशिया, गुड्डू जितेन्द्र वर्मा, महेंद्र शर्मा, माखन मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, रोहीत, शिवम मद्धेशिया, शिव मंगल विक्की गुप्ता, रजत मद्धेशिया, अजित वर्मा,संदीप जायसवाल आदि सहित भारी संख्या में महिलाये शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *