डाक बगला रोड स्थित देशी शराब की दुकान में चोरी की घटना की कहानी झूठी निकली !

बिल्थरारोड। नगर के डाकबंगला रोड पर डीएवी इंटर कॉलेज रेलवे ढाला के पास स्थित एक देशी शराब की दुकान में एक दिन पूर्व रात चोरों द्वारा दुकान के कैश बॉक्स में रखे साढ़े चार लाख रुपये नकद चोरी करने का मामले में नया मोड़ आ गया है। चोरी की घटना की कहानी झूठी निकली। दुकान संचालक ने दुकान में रुपये होने की बात कहते हुए डीवीआर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। ज्ञात हो कि शराब दुकान संचालक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार के सुबह पुलिस को सूचना दिया कि चोर देर रात दुकान के पिछले हिस्से में लगा एक्जॉस्ट फैन तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरो ने कैश बॉक्स में रखी साढ़े चार लाख रुपये की नकदी चुरा लिए। वारदात के बाद चोर टूटे हुए कैश बॉक्स को दुकान के पीछे फेंककर फरार हो गए थे। साथ ही अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर गए है। शराब दुकान में चोरी के घटना की सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर घटना की जानकारी लेने के उपरांत दुकान के पीछे फेके गए कैश बॉक्स की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर जांच किया। पुलिस चोरी की घटना के छानबीन में जुट गई थी। पुलिस जांच में चोरी की कहानी मनगढ़ंत निकला। दुकान संचालक स्वयं ही रुपये व डीवीआर पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस आवश्यक करवाई में जुट गई है।
