कुर्बानी का पर्व बकरीद को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बिल्थरारोड । कुर्बानी का पर्व बकरीद को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस चयर के प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प जताया गया।उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि मिलजुल कर हंसी-खुशी माहौल में पर्व मनाने से उसका उत्साह बढ़ जाता है।इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि त्योहार मे कोई नया कार्य नहीं होगा जो पहले से होता आ रहा है वही होगा उन्होंने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर भी रोक लगाते हुए कहा कि पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने वेष्ट मलवे को गढ्ढा खोदकर गाड़ दे।इस दौरान अधिकारियों ने सम्बंधित विभाग को सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर यादव,शमसाद बासपारी, सभासद राममनोहर गांधी,सभासद मोहम्मद नैयर, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद नीलेश दीपू, रमेश मद्धेशिया, दानिश आफताब, अब्दुल रहमान,आतिफ जमील आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *