सीएचसी सीयर पर बूस्टर डोज का शुभारंभ एससी ,एसटी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने फीता काटकर किया

बिल्थरारोड। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को प्रदेश में कोविड-19 बूस्टर डोज का शुभारम्भ के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में मुख्य अतिथि के रुप में एससी एसटी आयोग के सदस्य शेषनाथ आचार्य ने बूस्टर डोज का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के महोत्सव के सम्मान में शासन के निर्देश पर जनहित में कोरोना रोधी वैक्सिनेशन का मेगा डे का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र गुप्ता, डॉक्टर एल सी शर्मा, विक्रम सेन सोनकर, स्वतंत्र देव, श्री गौतम, डॉक्टर संतोष कुमार,प्रमोद कुमार गौतम, त्रिलोकी शर्मा, आनंद कुमार, सुशीला भारती, ज्योति कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *