संघ शाखा के माध्यम से व्यक्ति और समाज निर्माण का कार्य करती है- सतीश तिवारी जी


बिल्थरारोड। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक,माँ भारती के उपासक एवं हम सभी के प्रेरणापुंज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक परम् पूज्य डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर रविवार को बेल्थरारोड नगर के स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा पर स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण हुआ।आद्य सरसंघचालक प्रणाम के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला कार्यवाह सतीश तिवारी जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में सतीश जी ने कहा कि संघ शाखा के माध्यम से व्यक्ति और समाज निर्माण का कार्य करती है।आज समाज का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ संघ का स्वयंसेवक उच्च से उच्च दायित्वों का निर्वहन ना कर रहा हो।उन्होंने कहा कि जैसे सूर्य की किरणों का जब विकिर होता है तो समस्त पृथ्वी प्रकाशमान होती है उसी प्रकार शाखा के विकिर के पश्चात संघ का स्वयंसेवक राष्ट्रभावना से ओत प्रोत हो कर जब समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्रों में जाता है तो अपने कार्यक्षेत्र में राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि रखते हुए अपने अपने कार्यक्षेत्र को प्रकाशमान करता है और माँ भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वत्र अर्पित करने को दृढ़ संकल्पित होता है।इस कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख डा० आलोक गिरि, जिला सम्पर्क प्रमुख डा० अमित सिंह, नगर संघचालक संजय बर्नवाल, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, विजय सिंह, अजय पटेल, सर्वजीत वर्मा, अशोक गुप्ता, प्रदीप सोनी, जय शिव यादव, राजेश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश गिरि, विवेक श्रीवास्तव, डा० राघवेंद्र मिश्रा, सदानंद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सेंटू गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल वर्मा, संतोष गुप्ता,जयप्रकाश वैद्य, गोरख मद्बेशिया, गुलाब आचार्य, सुनील सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, भरत जायसवाल, अंकित गुप्ता, अभिषेक बर्नवाल, अखिलेश गुप्ता, नवीन, शुक्ला, सुरेश मौर्या, सुजित, सामर्थ, सिधार्थ, मोहित, आयुष, अमन, मयंक, अनमोल, अंशिका, परी, खुशी, दिव्यांसी, लडडू, नमन, प्रार्थना प्रमुख रोशन जी सहित भारी संख्या में नगर के स्वयंसेवक बन्धु पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
