पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के साथ ही हमे प्राण वायु देते है। अनन्तदेव सिंह


बिल्थरारोड । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जगह-जगह चलाये जा रहे अभियान तहत ग्रामसभा हल्दीरामपुर में ग्रामप्रधान अनन्तदेव सिंह की अध्यक्षता में वन क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय व सड़क के किनारे पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अनन्तदेव सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक दर्जन पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने भविष्य को देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को आगाह किया।कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के हो रहे लगातार दोहन से पर्यावरण दूषित हो रहा है।कहा कि मानव अस्तित्व की रक्षा के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पौधा वृक्ष बनने के बाद हमें प्राणवायु देने का कार्य करते हैं।वृक्ष रहने से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। कहा कि भोजन के बिना हम कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन वायु और पानी के बिना इंसान का जीना एक पल भी मुमकिन नही है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना आवश्यक है।जिससे आने वाली पीढ़ी को प्राणवायु मिलती रहे। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह क्षेत्रीय बन अधिकारी बेल्थरारोड , हरिंदर प्रसाद बन दरोगा, माली सत्यम, मौके पर मौजूदा पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, राजेश यादव, आशुतोष, आशीष यादव, व प्राथमिक विद्यालय मठीया की प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी अपने 25 बच्चे के साथ बृक्षा रोपण की अवसर पर सहभागिता किया। वही क्षेत्र के मोलनापुर प्राथमिक विद्यालय पर प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में बृक्षारोपण किया गया है। इस मौके पर सहायक अध्यापिका नाजीश खानम ने कहा कि पर्यावरण के सन्तुलन को बनाये रखने के लिए पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है। तभी हम लोग स्वस्थ रह सकते है।इस मौके पर समाजसेवी संतोष पटेल, पत्रकार रणजीत सिंह, आंगनबाड़ी संगीता गुप्ता,रसोईया इंद्रावती , आशा व सफाई कर्मचारी पारस रावत, सुनीता, संगम आदि मौजूद रहे।
