चौकी इंचार्ज अवधेश प्रसाद का असामयिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर !

बलिया (बैरिया): जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज अवधेश प्रसाद (उम्र 40 वर्ष) का बुधवार सुबह असामयिक निधन हो गया। मूल रूप से चंदौली जनपद के नौगढ़ क्षेत्र निवासी अवधेश प्रसाद ने वाराणसी में मकान बना लिया था और वहीं परिवार के साथ रहते थे।

सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पहले अवधेश प्रसाद छुट्टी पर अपने घर वाराणसी गए थे, जहां उन्हें अचानक पेट में तेज़ दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के वेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।

जैसे ही खबर बैरिया थाने पहुंची, पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *