स्वर्गीय राजीव गांधी ने संचार क्रान्ति का सूत्रपात किया- अमानुलहक अब्बासी

बिल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता सभागार में बुधवार कोअधिवक्तागण द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही उनके कृतित्व पर चर्चा किया गया। तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अमानुल हक़ अब्बासी ने कहा कि उन्होंने संचार क्रांति का सूत्रपात कर देश के विकास को नई दिशा दी। उनके प्रधान मंत्रित्व काल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए। उनके आदर्शो को आत्मसात कर सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है। इस मौके पर एडवोकेट अरूण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अतुल प्रकाश यादव, एडवोकेट राशिद कमाल पाशा, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रूद्रप्रताप यादव, एडवोकेट राशिद अली, एडवोकेट मुहम्मद मुजाहिद ,एडवोकेट विशाल सिंह ,एडवोकेट अजहर अली, एडवोकेट रामध्यान आदि मौजूद रहे।
