अस्पतालों में सुरक्षा पर फोकस: द एपेक्स हॉस्पिटल में कर्मियों को मिला लाइव फायर सेफ्टी ट्रेनिंग !


बिल्थरा रोड। स्वास्थ्य संस्थानों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को देखते हुए इमिलिया रोड स्थित द अपेक्स हॉस्पिटल ने सुरक्षा मानकों को और मजबूत करते हुए शुक्रवार को रियल-टाइम फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कराया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्टाफ को आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना रहा।

प्रशिक्षण का संचालन श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के डायरेक्टर नवल मदेशिया ने किया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराहट नहीं, बल्कि सही दिशा में उठाया गया त्वरित कदम ही लोगों की जान बचाता है।

नवल मद्धेशिया ने फायर सिलेंडर के सही उपयोग, गैस सिलेंडर में आग लगने पर वाल्व हैंडलिंग की तकनीक, धुएं से बचाव और सुरक्षित निकास प्रक्रिया मौके पर डेमो के साथ समझाया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगह होने के कारण अस्पतालों में फायर लाइन, इमरजेंसी एग्जिट और अलर्ट सिस्टम हमेशा सुचारू रहने चाहिए।

कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विभिन्न अग्निशमन उपकरणों को इस्तेमाल कर व्यावहारिक अनुभव हासिल किया।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों की जान की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए समय-समय पर ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी रहेंगे, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में अस्पताल का पूरा स्टाफ सतर्क और तैयार रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *