सीएचसी सीयर के अधीक्षक को पितृ शोक
बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के पिता रामआशन सिंह का 91 वर्ष की आयु में उनके आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव में मंगलवार की देर रात्रि निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी।स्वर्गीय सिंह लंबे समय समय से अस्वस्थ चल रहे थे।उनके निधन पर सीएचसी सीयर के कर्मचारियों द्वारा शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गयी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सरयू नदी के तट पर दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर कर दिया गया।
