अधिवक्ता गोरखनाथ के मौत के मामले में चल रहे धरना के दौरान अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित 4 सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा


बिल्थरारोड। तहसील के अधिवक्ता गोरखनाथ के मौत के मामले में अधिवक्ता भवन के सामने बुधवार को अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। अधिवक्ता एशोसिएशन के उपाध्यक्ष अमानुलहक अब्बासी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं में महामहिम राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी एआर फारूकी को 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने गोरखनाथ की मौत को संदिग्ध बताते हुए प्रकरण का पर्दाफाश करने व दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया। साथ ही मृतक के परिवार को सरकार के तरफ 25 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की मांग किया है, सरकार से मृतक की पत्नी को भारत पोषण के लिए 5 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग किया है साथ ही प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु शासन से मांग किया है। इस मौके पर एडवोकेट दिलरोज अहमद, परवेज पाशा, सविता पटेल, अमरनाथ सिंह, शैलेन्द्र, हरिंद्र राजभर, कलिंद्र यादव, अतुल प्रकाश सिंह यादव, अब्दुर्रहमान, प्रेमकान्त आदि मौजूद रहे।
