जी.एम ए एम इन्टर कालेज के समीप नाले में मिले शव का चल गया पता ये पूरा मामला
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत जीएम ए एम इन्टर कालेज के समीप नाले की पुलिया में 7 फरवरी की सुबह मिले शव की पहचान भोला निवासी बासपार बहोरवा के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक की पत्नी नेसार खातून ने की है। ज्ञात हो कि बीते 7 फरवरी को कुछ लोग टहलने जा रहे थे इसी बीच जीएम ए एम इन्टर कालेज के सामने नाले के पुलिया में एक 35 वर्षीय युवक का शव दिखाई दिया। लोगो ने वार्ड के सभासद नीलेश दीपू को मोबाइल द्वारा बताया। सभासद ने इसकी सूचना सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार को दी । पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी द्वारा शव की पहचान करने पर मृतक की पत्नी को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हाउस शव लेने के लिए भेज दिया गया।
