चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे- विधायक जयप्रकाश अंचल

बिल्थरारोड। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष समशाद बासपारी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चरण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि चौधरी जी किसानो के मसीहा थे। उन्होंने किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाकर लाभ देने का काम किया। वहीँ सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पटवारी प्रथा को समाप्त कर समाज के हर वर्ग को हक दिलाने का काम किया। वक्ताओं ने चौधरी जी के ब्यक्तित्व व् कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके विचारो को आत्मसात कर उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प जताया। कार्यक्रम में सपा विधान सभा अध्यक्ष समशाद बासपारी, रुद्रप्रताप यादव, सतीश यादव, अनिल यादव,  उमेश यादव, बेचू यादव, रामाश्रय यादव आदि सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *