बिल्थरारोड :- नशे में धुत गेटमैन के वजह से बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बचा
बिल्थरारोड / वाराणसी मंडल के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के समीप कुण्डैल रेल फाटक पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब पौने चार बजे 18202 दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के आने का सिग्नल हो चुका था। रेल फाटक गिराना था किंतु कुण्डैल के रेल फाटक संख्या टी 17 पर तैनात संजीव कुमार राय (प्वाइंट मैन) रेल फाटक से ही खेलता रहा। यहां केबीन मैन ने महज 15 मिनट में करीब दस बार रेल फाटक उठाया और गिराया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मचा रहा। वाहन चालक हार्न बजाकर तेज गति से रेल फाटक की तरफ भागने लगे। लोगों की परेशानी से बेखबर नशे में द्युत केबीनमैन रेल फाटक से खेलता रहा। इस बीच केबिन पर फोन भी घनघनाता रहा। ठीक 3.48 में उसने रेल फाटक बंद किया तो 3.50 पर 18202 दुर्ग एक्सप्रेस गुजरी। जिसके बाद नशे में द्युत केबिनमैन ने साढ़े चार बजे केबिन ही नहीं बंद किया। जिसके कारण स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्य ने रेलवे स्टेशन से एक दूसरे प्वाइंटमैन को भेजकर रेल फाटक बंद कराया। जिसके बाद यहां से दादर एक्सप्रेस और भटनी वाराणसी पैसेंजर ट्रेन निकल सकी। इसके लेकर वाराणसी मंडल के रेल परामर्शदात्री उपयोगकर्ता समिति सदस्य देवेंद्र गुप्ता ने नशेड़ी केबीनमैन की शिकायत उच्चाधिकारियों को दी।

