उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में एक युवक पर लाठी डंडे से हमला कर घायल करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुँचकर दबंगो द्वारा लाठी डंडे से हमला कर घायल कर देने व समान के तोड़ फोड़ करने के मामले में पुलिस ने घायल युवक के माँ की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार घायल युवक जितेंद्र प्रजापति के माँ सुशीला देवी पत्नी रमाशंकर प्रजापति ने उल्लेख किया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दयाशंकर मौर्य पुत्र राजवंशी, अजय मौर्य व अजीत मौर्य पुत्रगण दयाशंकर दरवाजे पर पहुँचकर हमारे पुत्र जितेंद्र प्रजापति को लाठी- डंडे से हमला कर घायल कर दिए और दरवाजे पर रखा सामान भी तोड़फोड़ दिए। और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में जितेंद्र प्रजापति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 427, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *