उभांव पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील, चौधरी चरण सिंह तिराहा से रेलवे स्टेशन तक दुकानें सजाई गईं !



छठ पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सख्ती, बड़े वाहनों पर लगी रोक



बिल्थरा रोड, नगर पंचायत: छठ पूजा के मद्देनज़र नगर में सुरक्षा और सुगम आवाजाही बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एहतियातन चार पहिया, ई-रिक्शा और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

चौधरी चरण सिंह तिराहा से रेलवे स्टेशन तक दोनों पटरियों पर लगातार छठ पूजा की दुकानें लगी हुई हैं, जो लोक आस्था का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जाता है। नगर में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, जिससे भीड़ और जाम की स्थिति बन सकती है।

उभाव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि “यह व्यवस्था तभी सफल होगी जब जनता पूरा सहयोग देगी। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करें। चेतावनी दी गई है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छठ पर्व के दौरान पुलिस की अतिरिक्त टीमें बाजार में पैदल गश्त करेंगी और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *