विद्यालय के पास करंट हादसे में घायल दोनों बच्चे अब स्वस्थ !
बिल्थरारोड। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो मासूम बच्चे विद्युत उपभोक्ता के जर्जर केबल की चपेट में आकर झुलस गए थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की मेहनत और परिजनों की देखभाल से अब दोनों बच्चों की स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय के पास लगे पोल से उपभोक्ता का पुराना व टूट-फूट वाला केबल होकर गुजर रहा था। खेलते समय बच्चे अनजाने में उसके संपर्क में आ गए, जिससे यह हादसा हुआ। सौभाग्य से समय रहते उपचार मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से एलटी केबल और पोल लगाने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
