मझवलिया मोड़ पर नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप !

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गाँव के सामने मोड़ पर शनिवार को दिन में लगभग बारह बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि पास ही मछली मार रहे एक युवक की नज़र शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल उभांव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी मौके पर पहुँचे और नवजात के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अमानवीय कृत्य बेहद निंदनीय है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मासूम किसका था और किसने लाकर यहां फेंका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
