एक सार्थक पहल – शिक्षा के उजाले की ओर कदम

बिल्थरारोड/नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, भगवान दास कोठी के प्रांगण में कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व समाजसेवी मित्रगणों के सहयोग से शिक्षा के प्रति जागरूकता का अद्भुत अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, पेन, कॉपी, टिफिन बॉक्स आदि वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके मन में पढ़ाई के प्रति उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम में ट्रस्टी प्रशांत रंजन यादव, समाजसेवी आदित्य नारायण, अमित मौर्य, शुभम, सुशील गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनुज नारायण, अमित बरनवाल, रजत गुप्ता, शाहनवाज अंसारी, इमरान व सुनील सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह प्रयास न केवल बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का माध्यम है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि यदि हम सब मिलकर आगे आएं, तो किसी भी जरूरतमंद बच्चे के सपनों को पंख दिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *