उभांव : मंदिर व मस्जिदों से उतारा गया लाउडस्पीकर !

बिल्थरारोड /धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाने के शासन के आदेश के बाद अब बलिया में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को जिले में मंदिर और मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को उतारे गए। रसड़ा क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस उभांव निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह की मौजूदगी में ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर पंचायत बिल्थरा रोड में यह कार्रवाई की गई। उभांव थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड जमा मस्जिद ,उमर गंज मस्जिद पहुंचकर वहां लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया। उधर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर जो भी लाउडस्पीकर लगाए गए थे पुजारी की देखरेख में उतरवा लिया गया है। साथ ही साथ मानस मंदिर रेलवे चौराहा से लाउड स्पीकर उतारा गया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी भी धर्मगुरुओं संग बैठक कर आदेश का अनुपालन कराने की अपील कर रहे हैं।
नीलेश दीपू
