उभांव पुलिस ने शिक्षक हत्याकांड व लूट का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार !

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने 16 सितम्बर को शाहूनपुर के पास हुए चर्चित शिक्षक हत्याकांड और लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सोनू कुमार वर्मा (निवासी बरहज गौरा, जनपद देवरिया) और आकाश सोनकर (निवासी जयनगर बरहज, जनपद देवरिया) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बुधवार की भोर करीब 4:05 बजे मुखबिर की सूचना पर बेल्थरा बाजार के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त सोनू कुमार वर्मा की निशानदेही पर दोनों घटनाओं में लूटी गई दो चेन बरामद की गईं, जिनका कुल वजन 21.600 ग्राम है। साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त कर MV एक्ट की धाराओं में सीज कर दिया गया।

गिरफ्तारी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2), 317(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी व अनावरण करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक दूबे, अनिल सिंह और अंकित पाण्डेय शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *