संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सम विचार परिवार कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न !



बिल्थरारोड
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर मंगलवार को बिल्थरारोड नगर स्थित हरि केवल प्रसाद प्रेक्षागृह में सम विचार परिवार के कार्यकर्ता बंधुओं एवं नगर के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक दो सत्रों में सम्पन्न हुई।
प्रथम सत्र का शुभारंभ नगर संघचालक संजय जी एवं जिला प्रचारक अनुपम जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। जिला प्रचारक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रहित में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीराम के जीवन उदाहरणों से प्रेरणा लेने की बात कही और संघ को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने वाला संगठन बताया।
द्वितीय सत्र में बलिया विभाग के विभाग सहकार्यवाह देवेंद्र मोहन जी ने संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद सामाजिक सद्भाव, गृह सम्पर्क अभियान, हिन्दू सम्मेलन, युवा सम्मेलन एवं शाखाओं के विस्तार जैसे आयोजन होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकतम सहभागिता का आह्वान किया।
अपने बौद्धिक में उन्होंने भोजन, भजन, भ्रमण एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। जल संरक्षण, पौधरोपण एवं पॉलिथीन से परहेज को उन्होंने आवश्यक बताया। साथ ही पारिवारिक व सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह पवन वर्मा ने किया। शुभारंभ में अश्वनी जी ने सुभाषित, आयुष जी ने अमृत वचन प्रस्तुत किया तथा समापन पर पवन जी ने प्रार्थना कराई।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. अमित सिंह, डॉ. आलोक गिरी, अशोक गुप्ता, विजय सिंह, अजय पटेल, सर्वजीत सोनी, राजेश गुप्ता, प्रमोद वर्मा, प्रदीप सोनी, जयशिव यादव, हेमंत शुक्ला, भरत जायसवाल, मोहन मद्बेशिया, संजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संजय पांडेय, पिंटू मौर्या, सुरेश मौर्या, देवेंद्र गुप्ता, अमित सोनी, आनंद जायसवाल, जोरावर सिंह, रवि आर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
