नहाने गए थे, गहरे पानी में फंसे… दूसरे दिन बरामद हुआ शव


बिल्थरारोड

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर धरहरा निवासी पिंटू तिवारी (45 वर्ष) पुत्र स्व. चन्द्रशेखर तिवारी का शव गुरुवार की सुबह बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर पिंटू तिवारी डीह बाबा मंदिर के पीछे बढ़े हुए बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान वे अचानक गहरे गड्ढे में चले गए और लापता हो गए। ग्रामीणों ने नाव से काफी खोजबीन की, साथ ही पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उनका शव पानी के किनारे लग आया, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। मौके पर ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह टाइगर पहुँचकर पूरी जानकारी उभांव पुलिस को दी और अन्य कार्रवाई में जुट गए।

मृतक विवाहित थे और उनके चार बच्चे हैं। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *