दुखद समाचार: उभांव थाना क्षेत्र के रौसड़ा गांव के बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत !
उभांव थाना क्षेत्र के रौसड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र स्वर्गीय कपिल देव की आज शाम ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनके बेटे के अनुसार, दिनेश यादव पिछले छह वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और आज सुबह से घर से गायब थे।
बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता को ढूंढने के लिए बहुत प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। जब वह रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में ढूंढ रहा था, उसे ऐसा लगा कि उसके पिता इसी झाड़ी। में कहीं छिपे हुए हैं काफी प्रयास के बावजूद भी वह उनको ढूंढने में असफल रहा शाम के वक्त जब उनका पुत्र घर पहुंचा। तो पता चला कि उसके पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना स्थल पर पीलर संख्या 34/38 के पास दक्षिण तेंदुआ गाँव के तरफ बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
