महावीरी झंडा जुलूस में शामिल तीन डीजे संचालको व एक युवक पर उभांव पुलिस ने किया मुकदमा !

बिल्थरारोड। मंगलवार को नगर में निकले महावीरी झण्डा जुलूस के दौरान बज रहे डीजे के तीन डीजे संचालको पर उभांव पुलिस ने पर्यावरण प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण के आरोप में सम्बंधित में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही जुलूस के दौरान एक युवक के खिलाफ अश्लील हरक्क्त करने पर सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। उभांव पुलिस के अनुसार महावीरी झंडा जुलूस के दौरान। रवि डीजे, एस एस बाबू डीजे के संचालक गोपाल व रेयांश डीजे के संचालक रेयांश द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जिसको लेकर तीन के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की इस कारवाई से डीजे संचालको में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस करवाई को लेकर महावीरी झण्डा समिति के लोगो का कहना है कि जब जुलूस सकुशल सम्पन्न हो गया तो पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करना उचित नही है। वही जुलूस के दौरान अश्लील हरक्क्त करने पर पड्सरा गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र प्रेमचन्द के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *