नोएडा में पंखे से लटकता मिला भाजपा नेता आशुतोष सिंह बलिया के चचेरे भाई का शव



फ़ाइल फ़ोटो

बलिया : विधानसभा क्षेत्र फेफना के भाजपा नेता आशुतोष सिंह के चचेरे भाई सौरभ शेखर का शव सोमवार को देश की राजधानी के निकट ग्रेटर नोएडा में पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक सौरभ शेखर ग्रेटर नोएडा में रह एमबीए की पढ़ाई दिल्ली से ही कर रहा था। घटना कैसे हुई इसका तो खुलासा अभी नहीं है पर परिजनों का आरोप है कि सौरभ ने आत्महत्या नहीं की है उसकी हत्या हुई है और घटना को अंजाम उनके साथ के दोस्तों ने ही दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सौरभ शेखर सिंह पुत्र शिवानंद सिंह निवासी तियरा हैदरपुर थाना नगरा जनपद बलिया दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। नोएडा के सेक्टर 39 में वह किराए के फ्लैट में रहता था। सोमवार को उसका शव पंखे से लटकता मिला। घर और गांव घटना से शोकाकुल हो गया है। परिजनों के मुताबिक सौरभ शेखर आत्महत्या करने वाला व्यक्तित्व नहीं था। निश्चित तौर पर उसके साथ के दोस्तों ने ही घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच होनी चाहिए। परिजनों का आरोप है कि सौरभ शेखर की हत्या की गई है। सनद रहे कि सौरभ शेखर बलिया गड़वार रोड पर रहने वाले युवा भाजपा नेता आशुतोष सिंह और शिक्षक अमरेंद्र सिंह का चचेरा भाई है। मृतक के गांव शोक संवेदना जताने के लिए बहुतेरे पहुंच रहे हैं। घटना से सभी आहत हैं।

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *