देवरिया: युवती की संदिग्ध मौत, पीछा कर ज़हर पिलाने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

देवरिया शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान चांदनी खातून के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट क्लिनिक में काम करती थी।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गोरखपुर निवासी युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। शुक्रवार शाम जब चांदनी क्लिनिक से लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोककर उसे ज़हर मिला हुआ पेय पिला दिया।
लड़की घर आकर सब कुछ बताई, इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास के CCTV कैमरे की फुटेज में दो युवक युवती का पीछा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
