अखोप, बलिया: बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न
बिल्थरारोड (बलिया):
एम.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा प्रभु श्रीराम, श्री हनुमान एवं नीम करौली बाबा के आशीर्वाद से ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार को आयोजित भव्य विशाल भंडारा मंगलवार, 10 जून 2025 को हनुमान मंदिर, अखोप (बलिया) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
सुबह 10 बजे से आरंभ हुए इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन और पूजन का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने भंडारे में सहभागिता कर प्रभु हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में एम.एम.डी. पब्लिक स्कूल, एस.एस. बाबू फार्मेसी कॉलेज, और एस.एस. बाबू इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक की अहम भूमिका रही।
सभी आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

