आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की कार्यशाला संपन्न हुई

बिल्थरारोड । गायत्री परिवार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर सोमवार को आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण पर चर्चा की गई और गर्भवती महिलाओं को संस्कारवान संतान के लिए तैयार करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया से आई आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की जिला समन्वयक श्रीमती कंचन चतुर्वेदी ने कार्यशाला में गर्भोत्सव संस्कार पर व्यापक चर्चा किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सही दिनचर्या, आहार और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। अधीक्षक डा. आर. के. सिंह व महिला चिकित्सक डा. पूजा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। एआरओ अरविंद कुमार यादव, डब्ल्यू एचओ मानीटर मनोज कुमार यादव, चीफ फार्मासिस्ट डा. अरविंद गुप्ता, पर्यवेक्षक प्रमोद व विष्णु प्रकाश दूबे समेत मोहन मद्धेशिया, अभिनय शरण यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *