बिल्थरारोड के ईशान वर्मा ने जेईई एडवांस में हासिल की 5418वीं रैंक, ओबीसी रैंक 1059 — पीटीआई के जिला संवाददाता अनूप कुमार हेमकर के नाती ने पाई बड़ी उपलब्धि, परिवार में खुशी की लहर

बिल्थरारोड (बलिया): शिक्षा के क्षेत्र में बिल्थरारोड के एक और होनहार छात्र ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ईशान वर्मा, पुत्र श्री कृष्ण मोहन वर्मा (कर्मचारी, डीआईओएस ऑफिस गोरखपुर) ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में 5418वीं ऑल इंडिया रैंक तथा 1059वीं ओबीसी रैंक प्राप्त कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार, क्षेत्र और स्कूल में हर्ष का माहौल है।

ईशान की प्रारंभिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गोरखपुर से ही पूरी हुई है। शुरू से ही पढ़ाई में तेज़ ईशान ने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और पूरे परिवार को दिया है।

ईशान के छोटे नाना, वरिष्ठ पत्रकार और पीटीआई से जुड़े अनूप कुमार हेमकर ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “ईशान ने हमारे पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। उसकी मेहनत और समर्पण रंग लाया। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।” वहीं ईशान के नाना श्री राजेश कुमार हेमकर और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष और संतोष व्यक्त किया।

ईशान की इस शानदार सफलता पर इलाके के लोगों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दी हैं। अब ईशान देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश पाने की दिशा में अग्रसर हैं, जहाँ वह अपने सपनों को एक नई उड़ान देंगे।

Ballia Hindi News परिवार की ओर से ईशान वर्मा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *