बिल्थरारोड :और डांस करने के बाद ट्रैन से कट गया पैर !

बेल्थरारोड के डीएवी ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक को रेलवे ट्रैक पर छटपटाते देख लोगों ने उसे 108 नम्बर के एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां काफी देर इंतजार के बाद अस्पतालकर्मी उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से नीचे उतारा।
उभांव थाना क्षेत्र के नगर स्थित नवकापुरा मुहल्ले का एक युवक रविवार की अपराह्न एक बारात में डांस करने के बाद डीएवी रेलवे क्रासिंग पर जा पहुंचा। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही बापूधाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उसका दाहिना पैर कट कर अलग हो गया और वह घायल होकर तड़फड़ाने लगा। युवक को इस स्थिति में देख वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौरान लोगों ने 108 नम्बर डायल कर एम्बुलेंस बुला लिया और उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया। रविवार के चलते वहां चिकित्सक व एक फार्मेसिस्ट के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद नहीं होने पर घायल काफी देर तक एम्बुलेंस में ही छटपटाता रहा। बाद में उसे एम्बुलेंस से उतार कर इलाज शुरू किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
